शहर में दो पहियावाहनों की अवैध पार्किगं भी मुसीबत....-गलियों में तो स्थिति हुई बेकाबू .... नाहन राऊंड में सड़क के दोनों ओर लगा रहता है जमावडा.....

शहर में दो पहियावाहनों की अवैध पार्किगं भी मुसीबत....-गलियों में तो स्थिति हुई बेकाबू .... नाहन राऊंड में सड़क के दोनों ओर लगा रहता है जमावडा.....

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन 30 मई -  2023
जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था को यहां की सड़को पर अवैध रूप से पार्क होने वाले दो पहिया वाहन पलीता लगा रहे है। खास तौर से  नाहन राऊंड की प्रमुख  सड़क के दोनों ओर सकैं ड़ों  पहिया वाहनों का जमावडा लगा रहता है । नाहन राऊंड की यह प्रमुख सड़क मॉल रोड़, दिल्ली गेट, गोबिंदगढ,व्लामिकि नगर, क च्चा टैंक, रानीताल,पक्का टैंक ,गुन्नघाट से फिर मॉल रोड़ पर मिलती है। तमाम सड़क के  दोनो ओर दो  पहिया वाहनों की अवैध पार्किगं भी मुसीबत बनी है। दुकानदार अपने दो पहिया वाहन अपनी दुकानों के आगे पार्क करके अपने व्यापार में व्यस्त हो जाते है। उधर ज्यादातर लोग भी दो पहिया वाहनों पर खरीददारी करते है या अन्य काम निपटाते है ये सब दाएं बाएं का ख्याल नही करते कहीं भी अवैध पार्कि गं कर देगें ऐसे में यातायात पर विपरित असर पड़ रहा है जाम लगता रहता है। उधर शहर अन्य सड़कों व संकरी गलियों में तो दो पहिया वाहनों अवैध पार्किगं बेकाबू हो चुकी है। गलियों में दोनो तरफ पार्किगं जगह न मिले लोग बीच में दो पहिया वाहन खड़े करने से बाज नही आते। प्रमुख बाजार बड़ा चौक, नया बाजार में दो पहिया वाहनों की अवैध से लोग परेशान है सिस्टम किसी की नही सुनता। 
करीब 15 हजार दो पहिया वाहन पंजीकृत 
आर.एल.ए.नाहन व आर.टी.ओ कार्यलय के पंजीकरण आंकड़ों के  अनुसार नाहन ब्लॉक में करीब 15 हजार दो पहिया वाहन पंजीकृत है जिनमें से ज्यादातर लोकल नाहन से है। जिला प्रशासन ने कुछ पार्कि गं स्थल इनके लिए उपलब्ध करवाए है लेकिन इन वाहनों का भारी संख्या को देखते हुए पार्क  करने की जगह क म है। ऐसे हालत बेकाबू हो गई है ।