नाहन : स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजन ...... आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे वीरभद्र सिंह - अजय बहादुर

नाहन  : स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजन  ......  आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे वीरभद्र सिंह - अजय बहादुर
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 जुलाई :
 हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की  पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस भवन नाहन में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके दिखाई मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष आनंद परमार समेत पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। 

  मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह और सिरमौर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई एस परिवार के बाद हिमाचल को तेजगति से आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे जिन्होंने हिमाचल के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और निर्णय लेते हुए हिमाचल को आगे बढ़ाया । उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल विकास में दिए योगदान को हम भुला नहीं सकते ।