विनय कुमार ने हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक शाखा के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

विनय कुमार ने हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक शाखा के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

अक्स न्यूज लाइन नाहन, 06 मार्च : 

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक की शाखा खोलने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुये कहा कि इस शाखा के खुलने से क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बैंक की शाखा के खुलने से क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण लोगों को विभिन्न प्रकार की ऋण व अन्य योजनाआंे की जानकारी हासिल होगी।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शिमला से हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक की शाखा के ऑनलाईन उदघाटन अवसर पर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार स्थित हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक शाखा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों से आज प्रदेश में हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक की 22 शाखाओं का शुभारंभ हुआ है जिसमें हरिपुरधार की शाखा भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि हरिपुरधार क्षेत्र में कृषि, बागवानी और पशुपालन गतिविधियां क्षेत्र के लोगों के जीवन यापन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी बैंक की इस शाखा का लाभ उठाने से क्षेत्र के लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।  सहकारी बैंक प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर विनय कुमार को शॉल और टोपी भेट कर सम्मानित किया गया।   इससे पूर्व हरिपुरधार पहुंचने पर विधानसभा उपाध्यक्ष का पारम्परिक वाद्य यंत्रों तथा फूल मालाओं से क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने प्रवास के दौरान हरिपुधार और संगडाह में जन समस्यायें भी सुनी।

  डीएम सहकारी बैंक प्रिय दर्शन पांडे ने इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने हरिपुरधार में बैंक की शाखा खोलने के लिए मुख्यमंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के अथक प्रयासों से यह शाखा खुली है जिसका क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

निदेशक सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बैंक शाखा खोलने के लिए मुख्यमंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष से आने वाले समय में भुवाई, कोरग तथा बिरला में राज्य सहकारी बैंक की विस्तार शाखा खोलने का आग्रह भी किया।

रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने इस अवसर पर  प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू का हरिपुरधार में शाखा खेलने के आभार करते हुए क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैंक में खाते खोलने की अपील की।

जिला उपाध्यक्ष दलीप चौहान, कांग्रेस महासचिव मित्र सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान, हरिपुरधार जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा सचिव ओपी ठाकुर, नौहराधार जोन अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, ओबीसी अध्यक्ष जगत भारद्वाज, एसडीएम सुनील कुमार, कोआपरेटिव बैंक के मैनेजर लाजेन्द्र और सुनील भारद्वाज व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।