आईटीआई शाहपुर : 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 24 मार्च:
इसके अतिरिक्त मैसर्ज वीएमटी स्पिनिंग मिल्स बद्दी द्वारा महिला एवं पुरुष के 100 पद हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा और चयनित उम्मीदवार को 12 हजार 750 से 14 हजार 602 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ ही कैंटीन व यातायात सुविधा भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मैसर्ज एमआईएएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा भी केवल पुरुष उम्मीदवारों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 17 हजार 500 से 23 हजार 500 रुपये वेतन के साथ कैंटीन और यातायात सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 31 मार्च को आईटीआई शाहपुर में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।





