राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रभात कुमार ने तीसरी बार जीता पुरस्कार

राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रभात कुमार ने तीसरी बार जीता पुरस्कार

  अक्स न्यूज लाइन --  नाहन, 22  फरवरी 2023
वरिष्ठ लेखक प्रभात कुमार ने भारत सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम विजऩ 2047 के अंतर्गत प्रस्तावित विषयए ष्विजऩ फॉर इंडिया 2047 पर आधारित राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीता है। यह प्रतिस्पर्धा भारत सरकार के  संचार मंत्रालय ने भारतीय डाक विभाग के माध्यम से, देशभर में पत्र लेखन की कला को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित करवाई थी। इसके तहत ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में, हिन्दीअंग्रेज़ी या स्थानीय भाषा में, अधिकतम एक हज़ार तक शब्दों में पत्र लिखना था। यह पत्र, प्लेन कागज़ पर सुलेख में लिखा जाना था। प्रभात कुमार ने जो स्वयं एक स्वतंत्र लेखक भी हैं। ने एनवेल्प श्रेणी में अपनी सुंदर हस्तलिपि में खत लिखकर हिमाचल प्रदेश वृत में यह सम्मान अर्जित किया है। यह पत्र उन्होंने हिंदी में लिखा। उल्लेखनीय है कि तीन किताबों के लेखक प्रभात, इस वैचारिक एवं सुलेखन पत्र प्रतियोगिता में पहले भी दो बार प्रथम पुरस्कार जीत चुके हैं।