रामचंद्र पठानिया ने जाहू में बांटी उन्नत नस्ल की बकरियां और फीड

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों-बागवानों और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इससे अब युवा भी कृषि, बागवानी और पशुपालन जैसे पारंपरिक व्यवसायों की ओर आकर्षित होने लगे हैं। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं, मक्की और हल्दी की फसलों के लिए तथा दूध के लिए अलग से उच्च मूल्य निर्धारित किए हैं, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हो रहा है। सभी लोगों को प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में बढ़ोतरी करनी चाहिए।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा पंचायत में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, अन्य अधिकारी, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय बन्याल, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, पूर्व प्रधान चमन लाल काकू, पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।