राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए टीम नाहन से ऊ ना रवाना

राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए टीम नाहन से ऊ ना रवाना

नाहन,17 दिसंबर ऊना में होने जा रही राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए आज ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन से टीम रवाना हुई है। टीम में 12 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। जानकारी देते हुए जिला सिरमौर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय यादव ने बताया कि 18 दिसंबर को ऊना में होने जा रही राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए आज ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन से टीम रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ चयनित खिलाड़ी सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे जबकि बाकी खिलाडिय़ों को नाहन से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि ऊना में हो रही इस प्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवकों के लिए 10 किलोमीटर है जबकि युवतियों के लिए 8 किलोमीटर की दौड़ की जाएगी वहीं 20 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवाओं के लिए 8 किलोमीटर जबकि युवतियों के लिए 6 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री   आयोजित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी अवश्य मेडल लेकर लौटेंगे।