राज्य सहकारी बैंक सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण संघ की नई कार्यकारणी का गठन

राज्य सहकारी बैंक सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण संघ की नई कार्यकारणी का गठन

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 07 फरवरी 

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण संघ इकाई सिरमौर, नाहन के  आज आयोजित  साधारण अधिवेशन में नई कार्यकारणी का गठन किया गया।  आज के इस अधिवेशन में नई कार्यकारणी का सर्व सम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए चयन किया गया। त्रिलोक चन्द गुप्ता प्रधान,इस्लाम अली महासचिव,  लक्ष्मी चन्द उप प्रधान, माम चन्द भारद्वाज संयुक्त सचिव, मधुबाला कोषाध्यक्ष,गिरधारी लाल वर्मा,रामभज चौहान, रसाल चन्द को सदस्य कार्यकारणी नियुक्त किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता त्रिलोक चन्द गुप्ता ने की। बैठक का संचालन महासचिव इस्लाम अली ने किया। इस अवसर पर तीन वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसमें सेवा निवृत कर्मचारियों को पहचान पत्र व पेंशन पे आर्डर की मुख्य मांगों को मानने के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में आय-व्यय का लेखा जोखा भी रखा गया। सेवा निवृत कर्मचारियों ने पेंशन सुधार व बङ्गोतरी के लिए मुख्य मांग रखी। जिसे संघ द्वारा राज्य कार्यकारणी को प्रेषित करने का प्रस्ताव पास किया।