हिंदू आश्रम में हुआ अग्र महिला मिलन समारोह का आयोजन, अग्रवाल समाज से जुड़ी महिलाओं ने किया कार्यक्रम का आयोजन

हिंदू आश्रम में हुआ अग्र महिला मिलन समारोह का आयोजन, अग्रवाल समाज से जुड़ी महिलाओं ने किया कार्यक्रम का आयोजन
अक्स न्यूज लाइन नाहन 7 अगस्त : 
हरियाली तीज पर अग्रवाल समाज से जुड़ी महिलाओं में अग्र महिला मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए महिला अग्रवाल समाज की महासचिव निशा अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज से जुड़ी महिलाओं द्वारा हरियाली तीज पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अग्र समाज से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए ग्रुप डांस और मॉडलिंग का भी आयोजन किया गया। जिसमें 50 वर्ष से कम आयु और 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए तीज क्वीन चुनी गई। उन्होंने बताया कि आज यहां आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए और कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा भी निकाला गया।
उन्होंने बताया कि यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने 108 बार भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी और 108 बार उन्हें भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त हुए थे। इसी खुशी के उपलक्ष में महिलाओं द्वारा आज का पर्व तीज हरियाली के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और देर शाम गौरी गणेश और भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद व्रत खोला जाता है।