नाहन: दंगे के मामले में दबोचा छठा ,अदालत ने भेजा 6 दिन के पुलिस रिमांड में..

नाहन: दंगे के मामले में दबोचा छठा ,अदालत ने भेजा 6 दिन के पुलिस रिमांड में..


अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 फरवरी :     
पुलिस स्टेशन नाहन में दर्ज दंगे के मामले में दबोचे गए 5 आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य छठे आरोपी को भी धर दबोचा है।
 एसपी एनएन नेगी ने बताया कि इसी कड़ी में अन्वेषण को गहनता से आगे बढ़ाते हुए एक अन्य आरोपी रोहित कुमार पुत्र श्री राजिन्द्र कुमार निवासी गाँव जैदरी, तहसील व थाना छछरोली, जिला यमुनानगर, हरियाणा उम्र 20 साल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, 
एसपी ने बताया कि आरोपी की अदालत स 06 दिन पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए है।आरोपियों का आपराधिक की जानकारी मिली है
आरोपी रोहित कुमार उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना छछरोली में अभियोग संख्या 74/22 दिनाँक 23.02.2022 धारा 148, 149,307,323,452,506 भा0द0स0  दर्ज है जो विचाराधीन न्यायालय में विचाराधीन है। 

एसपी ने बताया कि आरोपी विशाल के विरुद्ध थाना छछरोली में अभियोग संख्या 118/20 दिनाँक 27.05.2020 धारा 148, 149, 323,354(3), 452, 506 भा0द0स0 दर्ज है, आरोपी अदालत से सजायाफ्ता है। उन्होंने ने बताया कि आरोपी आशिक के विरुद्ध पुलिस थाना छछरोली में अभियोग संख्या 321/24 धारा 351(3), 126, 3(5), 238 भारतीय न्याय संहिता दर्ज है, जो न्यायाल में विचाराधीन है। 

एसपी ने कहा कि।आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है ताकि भविष्य में हिमाचल में इस तरह की वारदात को अन्जाम न दे सकें तथा अन्य अपराधिक प्रवृति के लोगों  को भी इस कार्यवाही से सबक मिले।