मनाली में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़,आरोपी महिला हिरासत में पुलिस ने दो अन्य महिलाओं को किया रेस्क्यू

मनाली में देह व्यापार के  धंधे का भंडाफोड़,आरोपी महिला हिरासत में पुलिस ने दो अन्य महिलाओं को किया रेस्क्यू

  अक्स न्यूज   लाइन .. कुल्लू  , 01 दिसम्बर
विश्च विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार देह व्यापार के  धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने सुजानु रोपा में दबिश देकर पंजाब से ताल्लुक रखने वाली एक महिला को देह व्यापार करवाने के आरोपों  में हिरासत में ले लिया है। जबकि मौके  से दो महिलाओं को पुलिस ने रेस्क्यू किया है।

डीएसपी मनाली के.डी. शर्मा पुष्टि करते हुए बताया कि देह व्यापार से मामले पुलिस ने पंजाब से ताल्लुक रखने वाली एक महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ  अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 4 और 5, आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।  

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन पुलिस टीम एसएचओ मुकेश कुमार के साथ गश्त पर थी। इसी बीच सुत्रों से सूचना मिली कि देह व्यापार होता है। पुलिस टीम ने मामले का भांडा फोडऩे के जाल बिछाया तथा ग्राहक बन कर सुजानु रोपा में दबिश देकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया।

 रेस्क्यू की गई दोनों महिलाओं का पश्चिम बंगाल से ताल्लुक बताया जा रहा है। पुलिस जांच के अनुसार हिरासत में ली गई महिला अन्य राज्यों से लाई जाने वाली महिलाओं भी  देह व्यापार में शामिल करती है।