नाहन: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नशे का तस्कर दबोचा..222 ग्राम चरस पकड़ीं,पुलिस स्टेशन नाहन में एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 फरवरी :
जिला सिरमौर की एसआईयू टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी नाहन से लंबे अरसे से शहर व आसपास के क्षेत्र में नेश का धंधा चलाने वाले एक तस्कर को दबोच लिया है। आरोपी के क़ब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद हुईं।
जिले के एसपी एनएस।नेगी ने बताया कि SIU नाहन जिला-सिरमौर की पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम रणवीर सिंह पुत्र श्री हवा सिंह निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, डाकघर खास, तहसील जुलाणा, जिला जीन्द, हरियाणा जोकि लंबे अरसे से हाऊसिंग बोर्ड क्लोनी नाहन में रह रहा है।
एसपी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाहन शहर व आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से मादक पदार्थ चरस बेचने का धंधा कर रहा है।
नेगी ने बताया किपुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।
एसपी ने बताया यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।





