बीती रात जुब्बल के गांव परौंठी में लगी आग, हादसे में आधा दर्जन जले घर लाखों का नुकसान

बीती रात जुब्बल के गांव परौंठी में लगी आग, हादसे में आधा दर्जन जले घर लाखों का नुकसान
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --01 जनवरी

जिला शिमला के जुब्बल ब्लॉक के गांव परौंठी में रविवार देर रात आग लगने से आधा दर्जन घर जल गए जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने वाले घर लकड़ी के बने थे। हादसे में लाखों का नुकसान हो गया।  पुलिस के अनुसार रात्रि करीब एक बजे परौंठी गांव में आग ने एक घर को चपेट में ले लिया और इस दौरान अन्य घरों  आग में भी आग लग गई।

घटना के समय अधिकांश घरों में लोग नही थे। जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू और चिडग़ांव से आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे तथा आग को काबू किया। कई परिवारों को घरों से सामान भी बाहर करने का मौका नहीं मिला।