बिलासपुर में बस दुर्घटना ग्रस्त, 32 यात्री घायल, सीएम एम्स पहुंचे घायलों का हाल जाना...

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 11 जुलाई :
जिला बिलासपुर के शुक्रवार को नम्होल समीप एक बस दुर्घटना हो गई। इस हादसे में बस में सवार 32 यात्री घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व लोगों ने रेस्कयू ऑपरेशन के जरिये 32 घायलों को एम्स बिलासपुर में दाखिल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है हादसे के कारणों की जांच की जा रही हैं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घायल हुए यात्रियों का कुशलक्षेम जानने के लिए एम्स बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को घायलों का शीघ्र एवं बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एम्स बिलासपुर में 32 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि बस चालक को मार्कंड के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। ज़िला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा और प्रभावितों को फौरी राहत राशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया और गौरव शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
-0-