नाहन: महामाया बाला सुंदरी नवरात्र मेले का आगमन होने वाला है, कालाअम्ब - त्रिलोकपुर सड़क की हालत अत्यंत खराब : बिन्दल
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि मारकण्डा नदी गंदे नाले में तबदील कर दी गई है। पूरी काला आम पंचायत कूड़े के ढेर में तबदील हो गई है, बेसहारा पशुओं के कारण दुर्घटना की लगातार सम्भावना बनी रहती है, धूल का अम्बार आने जाने वालों का स्वागत करता है। ऐसी खस्ता हाल सड़कों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एन्ट्री टैक्स को 200 प्रतिशत बढ़ा दिया है। एन्ट्री टैक्स के बढ़ाने से स्थानीय लोगांे को भी भारी भरकम नुकसान हो रहा है। टैक्स बैरियर वालों ने प्रदेश के शानदार प्रवेश द्वार पर खोखे बना कर प्रदेश की एन्ट्री को भद्दा किया है। कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री महोदय व कांग्रेसी नेता केवल सत्ता के नशे में मस्त है, जनता त्रस्त है।




