पक्का भरो और आस-पास के क्षेत्रों में 3 को बंद रहेगी बिजली
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 30 अप्रैल :
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत पक्का भरो और इसके साथ लगते क्षेत्रों में 3 मई को लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते पक्का भरो, आस्था अस्पताल, पेट्रोल पंप और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।








