बाल विज्ञान कांग्रेस में ए.वी.एन स्कूल के होनहारों का ऑवरआल ट्राफि यां जीती

बाल विज्ञान कांग्रेस में ए.वी.एन स्कूल के होनहारों का ऑवरआल ट्राफि यां जीती

  नाहन,19 नवम्बर  शिक्षा विभाग व हिमकौस्ट के संयुक्त तत्वाधान में यहां आयोजित 39 वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में स्थानीय ए.वी.एन स्कूल के होनहार  विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करते हुए दो रनिंग ट्रौफि यों पर कब्जा जमाया। इसके अलावा अन्य क ई पुरस्कार भी जीते है। स्कुल के प्रधानाचार्य के.के.चन्दोला के बताया कि  विद्यालय के होनहार छात्रों ने जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भि विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते। प्रधानाचार्य ने बताया कि कास्वी जसवाल व गौरेश के मॉडल ने जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सर्वे रिपोर्ट की सीनियर सैकैंडरी लेवल की स्पर्धा में पहली थीम मेँ जपलीन कौर ने प्रथम तथा इसी स्पर्धा की दूसरी थीम में निवेदिता की सर्वे रिपोर्ट ने प्रथम स्थान पर रही। इसी स्पर्धा के  दूसरे ग्रुप में पहली थीम में जसमीत कौर साहनी ने प्रथम व दूसरे ग्रुप में ऐनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान एकांकी में स्वास्तिक, आकाश चौहान,नीरज कपूर, वैभवता अत्री, ध्रुव ठाकुर व आदित्य सिंगटा जिलाभर में तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के अध्यापक अर्जुन सिंह को एकांकी में सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार मिला। विद्यालय को मॉडल प्रतियोगिता और सर्वे रिपोर्ट मेँ 
ओवरऑल रनिंग ट्रॉफ ी मिली। चंदोला ने बताया कि उपरोक्त विभिन्न स्र्पधाओं में विद्यार्थियों का निर्देशन सुनिता कांत, मो.क्युम ,लक्ष्मी रावत, आशा कुमारी, प्रियंका, नन्दलाल शर्मा, अर्जुन सिंह, गुंजन व वर्षा आदि शिक्षकों ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के चन्दोला ने सभी पुरस्कार प्राप्त अध्यापकों और उनके गाइड अध्यापकों को भी अपनी शुभकामनायें प्रदान दी।