बागी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा सचिव पद से निष्काषित

बागी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा सचिव पद से निष्काषित

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --06 मार्च  
 

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अयोग्य घोषित बागी विधायकों पर कांग्रेस हाईकमान ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बागी विधायक सुधीर शर्मा को तुरंत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव के पद से हटा दिया है।  

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बारे में जानकारी दी  है। गौरतलब है कि इससे पहले 29 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दलबदल कानून के तहत बागी छह कांग्रेस विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी।