गांव तालो, सेरटा व बोला में भारी बरसात से हो रहा भूमि कटाव

गांव तालो, सेरटा व बोला में भारी बरसात से हो रहा भूमि कटाव
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक़्स न्यूज लाइन, नाहन --10 जुलाई

गांव तालो, सेरटा ग्राम के ग्रामीणों क्षेत्र में बरसात के दौरान बरसाती नाले से हो रहे भूमि कटाव के समाधान की गुहार लगाई है। इसके अलावा डीसी को गांव तालों में लगातार गहराया पेयजल संकट बारे भी ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की गुहार लगाई गई है। 

मीडिया से रूबरू हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में एक बरसाती नाला लगातार बरसात के दौरान ग्रामीणों की भूमि कटाव कर रहा है और भूमि कटाव होने के चलते जहां उपजाऊ भूमि बर्बाद हो रही है तो वही लोगों के रिहायशी मकान समेत पशु शालाओं को भी खतरा बना है । समस्या से कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन कोई समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। लोग डर के साए में रातें गुजरने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया  कि इसके अलावा गांव तालों में बीते कई महीनो से पेयजल संकट गहराया है । लोग दूर खड्ड से पानी ढोने को मजबूर है। आईपीएच विभाग क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पेयजल सप्लाई नहीं कर रहा है । जिसके चलते लोगों में अब रोष पनपा है। 

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने बताया कि उक्त गांव में लगातार बरसाती नाला कहर बरपा रहा है। बरसात होने के पश्चात लोग डर के साए में जीने को मजबूर है । बीते वर्ष भी बरसात के दौरान गांव में भारी नुकसान हुआ था । जिसका मुआवजा आज तक लोगों को नहीं मिल पाया है । इसके अलावा बरसाती नाले का तटीयकरण करने की मांग कई बार प्रशासन के समक्ष उठाई गई है । लेकिन समस्या आज भी ज्यों कि त्यों बनी है।