नाहन : प्रबंधन दिवस उत्सव का भव्य आयोजन, हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स में कार्यक्रम आयोजित
हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स में 23 फरवरी 2026 को प्रबंधन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रबंधन संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें ट्रेजर हंट, बिज़नेस प्लान प्रतियोगिता और क्विज़ प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रबंधन कौशल, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को व्यावहारिक ज्ञान के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टीम बनाकर विभिन्न सुरागों को हल किया और परिसर में छिपे खजाने को खोजने का प्रयास किया। इस प्रतियोगिता ने छात्रों की तर्कशक्ति, सामूहिक कार्यशैली और समय प्रबंधन की क्षमता को परखा।
बिज़नेस प्लान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने अभिनव व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्टार्टअप मॉडल, मार्केटिंग रणनीति और वित्तीय योजनाओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिसे निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम की सबसे रोमांचक प्रतियोगिता रही क्विज़ प्रतियोगिता, जिसमें प्रबंधन, अर्थशास्त्र और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रथम स्थान एमबीए की छात्रा दीक्षा और पद्मिनी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बीबीए के छात्र रेहान और विपाशा ने हासिल किया। तृतीय स्थान प्रियम और काजल ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रबंधन एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाने वाला




