पुलिस महानिदेशक ने 3 करोड़ 33 लाख 26 हजार 850 रूपए का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया......

पुलिस महानिदेशक ने 3 करोड़ 33 लाख 26 हजार 850 रूपए का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट  किया......

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  11 अगस्त   - 2023
 पुलिस महानिदेशक तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस के अन्य सभी पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 03 करोड़ 33 लाख 26 हजार 850 रूपए का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। हिमाचल सीफेयर्रज संगठन ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 02 लाख 50 हजार रूपए का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।  हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 05 लाख रूपए का चैक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।  शिमला जीजस एंड मेरी एजुकेशनल सोसायटी संजौली ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 03 लाख 50 हजार रूपए का चैक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।  लारेट पब्लिक स्कूल भराड़ी, शिमला ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 05 लाख रूपए का चैक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।