नाहन: पांवटा में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 11040 नशीले कैप्सूल व 4200 टेबलट्स समेट 2 धरे...

नाहन: पांवटा में  पुलिस की बड़ी कामयाबी, 11040 नशीले कैप्सूल व 4200 टेबलट्स समेट 2 धरे...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 मार्च : 
 नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पांवटा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 11040 नशीले कैप्सूल व 4200 टेबलट्स बरामद की है। इस मामले में 2 आरोपियों को धरा गया है। एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीती रात पुलिस को गुप्त सूत्र से सूचना मिली की आमिर पुत्र बुरहान निवासी कस्साबन मोहल्ला बेहट डा0 व तह0 बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 व मोहम्म्द नवाज पुत्र श्री विशाल अहमद निवासी मोहल्ला लोहारान बेहट डा0 व तह0 बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 गाडी न0 HR10Q-8382 SWIFT मे भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल व नशीली गोलियां लेकर बेहट से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे है । 
एसपी ने बताया कि सूचना के अनुसार  यदि उनकी गाडी को रोक कर इसी समय चैक किया जाये तो भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल व नशीली गोलियां बरामद हो सकती है ।  

नेगी ने बताया कि  सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों  के कब्जे से 11040 नशीले कैप्सुल व  4200 नशीली टेबलट्स बरामद करने में सफलता पाई। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।  अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। आरोपी आमिर  तथा मोहम्म्द नवाज उपरोक्त को  अदालत से पुलिस  रिमाँड के लिए पेश किया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा कि मादक पदार्थ कहां से लाया था और आरोपी  कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।