नाहन: पांवटा में धरा नशे का आदी युवक, एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज

नाहन: पांवटा में धरा नशे का आदी युवक, एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज

पुलिस ने पांवटा में एक नशेडी को गोबिन्द घाट के नजदीक नशे में।धुत्त धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ के खिलाफ पांवटा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  आरोपी की पहचान ईशान दत्ता पुत्र स्व0 श्री प्रदीप सिंह दत्ता, निवासी गांव नजद कुमार गली, जामनीवाला, डा0 जामनीवाला, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रुप में हुई है। आरोपी को गोविन्दघाट के पास से पकड़ा गया था।

एसपी ने बताया कि आरोपी नशीले पदार्थ का सेवन किये हुए था। आरोपी के खिलाफ धारा 27-61-85 ND&PS ACT के तहत अभियोग दर्ज किया गया है और तफ्तीश जारी है।