नाहन : एसपी एनएस नेगी ने निजी मोबाइल के कंपनियों के नोडल नेटवर्क अधिकारियों को सम्मानित किया....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 01 मार्च :
जिला सिरमौर पुलिस को वर्ष 2025 में बहेतर सेवाऐं देने वाले 4 नीजि मोबाइल कंपनियों के नोडल अधिकारियों की पुलिस को निरंतर दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए सम्मानित किया है।
संमानित होने वाले नोडल अधिकारियों में अरुण कुमार मिश्रा, रिलायंस जियो,देवेंद्र वर्मा , सर्किल नोडल अधिकारी, भारती एयरटेल लिमिटेड, शशि कांत वर्मा ,सर्किल नोडल अधिकारी, वोडाफोन एवं आइडिया व अरुण कुमार नोडल अधिकारी, बीएसएनएल शामिल हैं।कार्यक्रम में बोलते हुए जिले के
एसपी एनएस नेगी ने कहा कि वर्ष 2025 के दौरान नेटवर्क नोडल अधिकारियों द्वारा CDR, CAF, IPDR एवं IMEI ट्रैकिंग संबंधी महत्वपूर्ण तकनीकी विवरण दिन-रात (24×7) तत्परता एवं पेशेवर दक्षता के साथ उपलब्ध कराए गए जिससे जटिल एवं संवेदनशील आपराधिक मामलों की जांच को गति मिली है।
एसपी ने कहा कि नोडल अधिकारियों के समयबद्ध सहयोग ने न केवल अन्वेषण कार्यों को प्रभावी बनाया, बल्कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को भी सुदृढ़ किया।
नेगी ने सरहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी आप इसी उत्साह एवं निष्ठा के साथ पुलिस विभाग को सहयोग प्रदान करते रहेंगे।आपकी प्रतिबद्धता, उत्तरदायित्व की भावना तथा समन्वयपूर्ण कार्यशैली काबिले तारीफ़ है।




