नाहन: 310 नशीले कैप्सूल पकड़े, बड़ा चौक निवासी धरा...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 अप्रैल :
एसआईयू नाहन टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे एक व्यक्ति के कब्जे से 310 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इनमें 60 टैबलेट्स भी शामिल है। आरोपी फिलहाल शहर के बड़ा चौक निवासी हैं।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि मौहम्मद रिहान पुत्र श्री मौहम्मद अयाज जो सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, हाल निवासी बड़ा चौक नाहन का रहने वाला है काफी समय से नशीले कैप्सूल व नशीली दवाईयां बेचने का धंधा सैनवाला, नाहन शहर व आसपास के ईलाका में कर रहा है।
एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 250 नशीले कैप्सूल व 60 Alprazolam नशीली टेबलेट्स बरामद की है।
आरोपी मोहम्मद रिहान द्वारा अपने कब्जा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल और गोलियां रखना जुर्म जैर धारा 22-61-85 ND&PS एक्ट के अंतर्गत आना पाया गया जिस पर पुलिस थाना नाहन में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।








