नाहन: पेंथर्स क्लब के नन्हे सदस्यों ने ऐतिहासिक विला राउन्ड में सफाई की..

नाहन: पेंथर्स क्लब के नन्हे सदस्यों ने ऐतिहासिक विला राउन्ड में सफाई की..

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 फरवरी :     

पैंथर्स क्लब के छोटे बच्चों द्वारा विला राउंड नाहन में सफ़ाई की गई और सड़क किनारे लगे पौधों को पानी दिया गया। 9-10 साल की बच्चियों ने अपने शहर के योगदान देने के लिए एक ग्रुप का गठन किया है जिसका नाम पैंथर्स क्लब रखा है। आज विला राउंड में बारिश की कमी से सूख रहे सड़क किनारे लगे पौधों को क्लब के बच्चों ने पानी दिया। सड़क का किनारे और आसपास की झाड़ियों में पड़े कचरे को उठा कर इकठ्ठा किया और कूड़ेदान में डाला। 

अरीबा सलमानी, आध्या परमार, त्रिशी वर्मा, स्वास्तिका वर्मा, अलीज़ा अंसारी, अलीना अंसारी, अलीशा अंसारी और देवांशी पाठे ने प्लास्टिक की थैलियां और बोतलें, ख़ाली गिलास, शराब की खाली बोतलें, खाने पीने के समान के रैपर्स आदि एकत्रित किए और उन्हें कूड़े दान में डाला। 

इन बच्चों का कहना है कि उन्होंने अपने शहर के विकास में योगदान देने के उद्देश्य से इस ग्रुप का गठन किया था और शुरू में ही उनके बनाए पैंथर्स क्लब को 10 बच्चों ने ज्वाइन कर लिया था। लेकिन अब पैंथर्स ग्रुप में नए बच्चे शामिल हुए हैं और कुल 15 सदस्य हो गए हैं।  सब बच्चे मिल कर शहर में सामाजिक कार्यक्रम किया करेंगे। इसके पहले भी फिलहाल आज के सफाई कार्यक्रम में 4 बच्चे मौजूद थे। हर रविवार या अन्य किसी स्कूल की छुट्टी पर वह अपनी गतिविधियां चलाया करेंगे।
पैंथर्स ग्रुप शहर के बच्चों को जागरूक बनाने के लिए अन्य बच्चों को भी ग्रुप में आमंत्रित करेगा और शहर में अपना सामाजिक योगदान देंगे।