नाहन :बिना नोटिस काट दिया नवोदय स्कुल की बिजली कनेक्शन,परिसर में मची अफरा तफरी..

नाहन :बिना नोटिस काट दिया नवोदय स्कुल की बिजली कनेक्शन,परिसर में मची अफरा तफरी..

नवोदय विद्यालय नाहन का बीते दिन शनिवार को बिना नोटिस जारी किए बिजली कनेक्शन काट दिये जाने के बाद स्कूल परिसर में अफरा तफरी मची हुई है।

नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल डा. जेपी बलोदी ने पत्र में कहा कि बिजली विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के स्कुल परिसर की आपूर्ति बाधित कर दी गई जबकि समय समय पर मिलने वाले बिलों का नियमित भुगतान किया जाता रहा है ।

प्रिंसिपल ने बताया कि दिनांक 21.02.2026 की अपराह्न में आपके विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय के छात्रावासों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई जिसके कारण विशेष रूप से बोर्ड परीक्षार्थियों के पठन-पाठन की व्यवस्था प्रभावित हुई तथा विद्यालय परिसर में अनावश्यक असुविधा एवं अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय स्तर पर संबंधित सहायक अभियंता एवं स्वयं आपसे विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने का अनुरोध किया गया परंतु असमर्थता व्यक्त की गई। 

आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन एवं शिमला में विभाग के संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करने के उपरांत  01 सदन (हाउस) की विद्युत व्यवस्था बहाल की गई है जबकि अन्य सदन में अंधेरा पसरा हुआ है ।

स्कुल प्रबंधन ने गुहार लगाते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में संलग्न विवरणानुसार सभी संयोजनों की विद्युत् व्यवस्था पूर्ववत सुचारू रखे जाने का कष्ट करें तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की विद्युत आपूर्ति बाधित किए जाने से पूर्व विद्यालय प्रशासन को समय रहते लिखित रूप से सूचित करें।

 

स्कुल प्रबंधन ने इस मसले से निपटने के लिए अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर निचले स्तर के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर निशाना साधा है। भारत सरकार द्वारा संचालित इस संस्थान में 560 विद्यार्थियों सहित 100 सदस्यों वाला स्टाफ परिसर में उपलब्ध है।