दसवीं के नतीजों में बेटियों का परचम... हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में 86 लड़कियों व 28 लड़कों ने अपना नाम कराया दर्ज..

अक्स न्यूज लाइन, शिमला 15 मई :
गुरुवार को हिमाचल स्कुल।शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं कक्षा के नतीजों की मेरिट लिस्ट में सूबे की बेटियों का ही परचम लहराया है। मेरिट लिस्ट में 86 लड़कियों समेत 28 लडकों ने अपना नाम दर्ज कराया है।
इस वर्ष कुल 79.8 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जिसे बोर्ड ने स्थिर और संतोषजनक प्रदर्शन बताया है। इस बार प्रदेशभर से लगभग 95,495 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, जो मार्च 2025 में आयोजित की गई थीं।
परीक्षा परिणाम में कांगड़ा जिले की साइना ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.43 फीसदी अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बिलासपुर की रिद्धिमा शर्मा ने 99.29% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सोलन की मुदिता शर्मा और मंडी की अनवी सिंह ने 99.14% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान साझा किया है।
इस बार बोर्ड परीक्षा प्रणाली में कई बदलाव किए गए। पहली बार 10वीं की परीक्षाओं में OMR शीट का उपयोग किया गया, जिससे मल्टीपल चॉइस प्रश्नों (MCQs) को हल करने में छात्रों को अधिक स्पष्टता मिली।