विधायक रवि ठाकुर ने..... किया चंद्रभागा नदी संगम घाट तांदी का संयुक्त निरीक्षण... प्रारंभिक तौर पर 88 लाख की धनराशि होगी तांदी संगम घाट प्रोजेक्ट पर व्यय.....

विधायक रवि ठाकुर ने..... किया चंद्रभागा नदी संगम घाट तांदी का संयुक्त निरीक्षण...    प्रारंभिक तौर पर 88 लाख की धनराशि होगी तांदी संगम घाट प्रोजेक्ट पर व्यय.....

 अक्स न्यूज लाइन --   केलांग  19 मई -  2023
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के हिंदू एवं बौद्ध समुदाय के धार्मिक आस्था का केंद्र चंद्रा व भागा नदी संगम स्थल तांदी घाट प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही शुरू करने जा रहा है | लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार व अन्य विभागीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज तांदी में संगम घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के उपरांत यह जानकारी दी |
 संयुक्त निरीक्षण में उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार , वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम एसडीएम रजनीश शर्मा व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे |
 विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले आधारभूत ढांचे व सौंदर्य करण कार्य का निर्माण वन विभाग की गठित ईको टूरिज्म सोसाइटी के माध्यम से निर्मित करवाया जाएगा और इसमें नेचर पार्क भी निर्मित किया जाएगा और जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी जुटाने का भरसक प्रयास किया जाएगा |

 विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए प्राक्कलन को वन विभाग के समन्वय से पुनर्मूल्यांकित कर निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा जिसके लिए स्वीकृत 88 लाख रुपए की धनराशि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रारंभिक तौर पर सौंदर्य करण कार्यों पर व्यय की जाएगी | विधायक ने यह भी बताया कि इससे पूर्व के प्राक्कलन के मुताबिक 22 करोड़ की धनराशि व्यय की जानी प्रस्तावित थी जिस की आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी के कर कमलों द्वारा रखी गई थी | लेकिन मामला लंबित रहा और अब पुनः अब इस प्रोजेक्ट का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है | और इसके लिए अतिरिक्त धनराशि भी जुटाई जाएगी |
 रवि ठाकुर ने यह भी बताया कि यह संगम घाट का हिंदू एवं बौद्ध समुदाय के लोगों का धार्मिक आस्था का प्राचीनतम समय से यह केंद्र रहा है| यह घाट चंद्रा एवं भागा नदी का संगम स्थल है और धार्मिक आस्था के मुताबिक यहां अस्थियों का विसर्जन आदिकाल से किया जाता है जिस का पौराणिक महत्व भी है और यह स्थल मोक्षदायिनी माना गया है | और बौद्ध समुदाय में इसे 8 बड़े महाश्मशान घाटों में भी माना जाता है| और देश व प्रदेश के कई महान विभूतियों की अस्थियों का यहां पर विसर्जन किया गया है | इस पवित्र स्थल की अपनी अलग ही पहचान है और इसकी पौराणिक महात्मय और विशिष्ठता को बरकरार रखने के लिए प्रदेश सरकार भी कृत संकल्पित है |
 उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश जारी किए कि इस वित्तीय वर्ष इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तय निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में तीव्र गति से कार्य आरंभ करें |
 उपायुक्त राहुल कुमार ने संगम घाट पर बताया कि परियोजना के ब्लूप्रिंट में घाट की तीनों छोर के महत्व को फोकस किया गया है | जिसमें मुख्य रूप से भूस्खलन रोकथाम व तटीय करण और वनीकरण, नेचर पार्क आरंभिक कार्यों में शामिल रहेगा | शेष कार्य परियोजना में इंगित ड्राइंग से भी अधिक खूब सूरत तरीके से इस घाट का निर्माण करवाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे व लोगों के बहुमूल्य सुझावों को भी प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा
 इससे पूर्व आज विधायक ने यांगला, मूलिंग शिफ्टिंग बरगुल गांव के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकांश का उन्होंने मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष को प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए |
 उन्होंने बताया कि यांगला संपर्क मार्ग के कार्य को तीव्र गति प्रदान की जा रही है और इसी वित्तीय वर्ष में इसका कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को असुविधा का सामना ना करना पड़े| उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि मूलिंग शिफ्टिंग बरगुल गांव की सिंचाई नहर की आवश्यक मरम्मत जल्द करवाई जाए और अतिरिक्त बहाव सिंचाई योजनाओं की संभावनाओं को भी तलाशा जाये| जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध प्रधान अजीत कुमार व बीडीसी मेंबर विपिन शाषनी सहित अन्य पंचायती राज सदस्य भी मौजूद रहे |