थानों- चौकियों में जवानों को नही मिलता विकिली ऑफ - कैसे रहेगी फोर्स फि टनेस से भरपूर -डबल सैलरी पुराने स्कले में

थानों- चौकियों में जवानों को नही मिलता विकिली ऑफ  - कैसे रहेगी फोर्स फि टनेस से भरपूर  -डबल सैलरी पुराने स्कले में

अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 24 मार्च 2023
सूबे में  की थानों-चौकियों में तैनात पुलिस जवानों को विकिली ऑफ  नही मिल रहा है। ऐसे में सैंकड़ों जवान मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं। लंबे समय से यह जवान अपने परिवारों व अपने बच्चों से दूर रहकर डयूटी करने को मजबूर हैं। मिली जानकारी के अनुसार बहुत से जवान तो डिप्रेशन रहकर काम कर रहे है तो बहुत से जवान स्वास्थ्य सबन्धी मुश्किलों से घिरे है। पुलिस के डीजीपी चाहते है कि हिमाचल की पुलिस फ ोर्स फि टनेस के लिहाज से देश भर में बहेतर फ ोर्स बने। सवाल यह भी है कि बिना विकली ऑफ  मिले। सप्ताह भर की तनावपूर्ण ड्यूटी से कुछ घण्टे परिवार के साथ सकून के चंद पलों के बिना यह कैसे संभव है। पुलिस के आलाअधिकारी शब्दों में तो जवानों  के वेल्फेयर की बड़ी बड़ी बातें करते हैं। जवानों का तनाव कम ,जवान सप्ताह में अपने परिवारों से नियमित मिले सब कहते हैं। लेकिन यह सब वास्तविक से दूर है।
डबल सैलरी पुराने स्कले में 

सरकार ने राज्य के हजारों पुलिस जवानों को आज तक डबल सैलरी नये स्कले में नही दी । पुलिस विभाग ने प्रपोजल सरकार को दे रखी है। बताया जाता है कि कांग्रेस सरकार ने भी चुनाव से वायदा किया था कि सत्ता में आए तो जवानों दी नये स्केल के अनुसार डबल सैलरी देगें।  अफ सर इस मामले में  यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि सरकार को फैसला करना है। और सरकार चुप्पी साधे हुए। जानकारी के अनुसार पुलिस जवानों को साल में 13 महीने को सैलरी मिलती है। अतिरिक्त एक महीने की सैलरी 2011 से रिवाइज नही की गई। 11बीत जाने के बाद भी नए स्केल अनुसार सैलरी मिलने का इंतजार पुलिस के हजारों जवान आज भी कर रहे है।

- थानों चौकियों में ड्यूटी दे रहे पुलिस जवानों को फि लहाल विकिली ऑफ  का कोई रूटीन नही है। जवानों को साल में 15 दिन क ी स्पेशल लीव मिलती है। हम चाहते हैं जवानों को विकिली ऑफ  मिले। जवानों को पुराने स्कले में डबल सैलरी का मामला प्रशासनिक स्तर है। इस पर टिप्पणी नही की जा सकती। 
- रमन मीणा, एस.पी. सिरमौर