कांस्टेबल भर्ती: 4 से 9 सितंबर तक होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन....

कांस्टेबल भर्ती: 4 से 9 सितंबर तक होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 अगस्त :

लोक सेवा आयोग के अनुसार कांस्टेबल भर्ती तहत शिमला के पुलिस लाइन भराड़ी में होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी। आयोग ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती बारे ई.कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया  लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए हाल ही में लिस्ट जारी की थी अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए ई.कॉल लेटर जारी किए गए हैं। 

पुलिस भर्ती में महिला कांस्टेबल के 380 पद और पुरुष कांस्टेबल के 708 पद शामिल हैं। अनरिजव्र्ड कैटिगरी के लिए 208 और बाकी पद रिजर्व कैटेगरी के लिए हैं। एसपी ने बताया कि लोक सेवा आयोग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। उन्होने बताया कि चयनित उम्मीदवार सभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए लेकर जाऐं ।