‘पासवर्ड फॉर हैप्पीनेस’ ठोडो मैदान सोलन में आयोजित
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, शिव कुमार, अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक सुषमा दीदी, अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रोता इस अवसर पर उपस्थित थे।




