झूठे साबित होंगे भाजपा के दावे, पूर्ण बहुमत से बनेगी कांगेस की सरकार

झूठे साबित होंगे भाजपा के दावे, पूर्ण बहुमत से बनेगी कांगेस की सरकार

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम पूर्ण बहुमत से कांग्रेस के पक्ष में निकलेंगे। प्रदेश में धनबल की करारी हार, जनबल की जीत हो रही है। श्री किमटा ने कहा कि लोगों ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।
चार उपचुनावों में कांग्रेस को मिली एक तरफा जीत से पहले ही साफ हो गया था कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उपचुनाव में प्रदेश के लोगों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टचार के खिलाफ अपना जनमत दिया था। 
किमटा ने कहा कि सत्ता के भारी दबाव के बावजूद लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है।