केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे टेटनस एवं डिफ्थीरिया (Td) वैक्सीन का शुभारंभ
टेटनस एवं डिफ्थीरिया (Td) वैक्सीन देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह वैक्सीन टेटनस और डिफ्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में अहम भूमिका निभाएगी और राष्ट्रीय टीकाकरण प्रयासों को नई गति प्रदान करेगी। सीआरआई कसौली की निदेशक डॉ. डिंपल कसाना ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का करीब साढे ग्यारह बजे शुभारंभ समारोह में पहुंचने का कार्यक्रम है।





