कंगना को है देवभूमि की जनता का आशीर्वाद, रिकॉर्ड वोटों से जिताकर भेजेंगे दिल्ली : जयराम ठाकुर

कंगना को है देवभूमि की जनता का आशीर्वाद, रिकॉर्ड वोटों से जिताकर भेजेंगे दिल्ली : जयराम ठाकुर

अक्स न्यूज लाइन मंडी/ जोगिंद्र नगर 13 अप्रैल : 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह लोक सभा का चुनाव है और हम दुनिया के सबसे लोकप्रिय और मज़बूत नेता को चुनने  रहे हैं। देश साथ-साथ विदेश लोग भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।  

जयराम ठाकुर ने कहा कि दस साल के कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी ने पूरी से भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार चलाई है। दस साल के कार्यकाल में विपक्ष सरकार पर एक भी पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाया है। जबकि दस साल पहले के दस कैसे हैं यह हर देशवासी जानता है। हर दिन देश के अख़बारों के पन्ने लाखों करोड़ के घोटालों के आरोप से भरे रहते थे। कांग्रेस के दस सालों में उनके नेताओं का विकास हुआ।

नरेन्द्र मोदी के दस सालों में देश का विकास हुआ। देश के लोगों का विकास किया। यह विकास यात्रा हमें जारी रखनी है इसलिए हर बूथ से भाजपा को मज़बूत करने की आवश्यकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के हाल इस समय ख़राब है। कोई  चुनाव के लिए आगे नहीं आना चाह रहा है हर कोई दूसरे पर धकेल रहा है।