नाहन:कार खाई में गिरी नेपाली मूल के 2 मरे ,एक घायल, राजगढ़ में हुआ हादसा...

नाहन:कार खाई में गिरी नेपाली मूल के 2 मरे ,एक  घायल, राजगढ़ में हुआ हादसा...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 फरवरी :     
राजगढ़ के कुंथल धार में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों मौत हो गई मौत का शिकार होने वालों में एक महिला भी शामिल हैं । इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मौत का शिकार बने दोनों नेपाली मूल के है।
 जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  नरवीर सिंह पुत्र स्व0 श्री खिरमू राम निवासी गाँव कुंथल डा0 नेरीपुल तहसील राजगढ जिला सिरमौर ने पुलिस थाना राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि  दिनाँक 14.02.2026 की रात यह क्यारी गाँव से अपने घर जा रहा था ।इसी बीच उसने  कुन्थल धार में  सामने एक कार सड़क से नीचे गिर गई ।
एसपी ने बताया कि गाँव के लोगों को मौके पर बुलाया गया खोजबीन से पता चला कि इस हादसे में कार  न0 HP-16A-5019 मारुती K10 दुर्घटना ग्रस्त हुईं हैं। 

मौक पर तीन व्यक्ति दो नेपाली (एक महिला व एक पुरुष) तथा एक स्थानीय व्यक्ति श्री अमन पुत्र  श्री सुखराम गांव कुंथल इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुए है।

 पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार कार को अमन चला रहा था। स्थानीय गाँव के लोग तीनों घायलों को  IGMC शिमला ले गये जिनमें से नेपाली महिला व पुरुष की रास्ते में ही मौत हो गई तथा अमन का इलाज चल रहा है। 

एसपी ने बताया कि इस सन्दर्भ में पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 281, 125, 125(A), 106 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें आगामी जाँच जारी है।