नाहन: मेला देखने गए व्यक्ति को सिर में बोतल मार कर क़िया घायल, मामला दर्ज.
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 जून :
राजगढ़ में मेला देखने गए व्यक्ति को सिर में बोतल मार कर क़िया घायल कर दिए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया किथाना राजगढ़ में श्री गुरुदत्त शर्मा पुत्र स्वर्गीय उमा दत्त शर्मा निवासी गांव व डाकघर रडूघाटी, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है ।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह 13 जून 2026 को चम्बीधार बिशू मेले में गया था । शाम लगभग 4:45 बजे मेला जुबड़ी में गांव के ही सुखदेव ने कथित रूप से उसका रास्ता रोककर कांच की बोतल से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। जिस कारण उसे काफी चोटें आई है ।
उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।









