नाहन: ईशानवी- नविका खेलो इंडिया पेंचक सिलात लीग नार्थ जोन चैंपियनशिप में खेलेंगी, दिल्ली रवाना..

नाहन: ईशानवी- नविका खेलो इंडिया पेंचक सिलात लीग नार्थ जोन चैंपियनशिप में खेलेंगी, दिल्ली रवाना..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 फरवरी :     
वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम नाहन के दो बच्चों का चयन खेलो इंडिया की अस्मिता पेंचक सिलात लीग नॉर्थ जोन जूनियर चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ईशानवी तोमर और नविका शर्मा आज नाहन से रवाना हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 23 व 24 फरवरी 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने जा रही है। दोनों बच्चियां महिला प्री-टीन 10 से 12 आयु वर्ग में अपने अपने भर वर्ग में भाग लेने जा रही हैं।
ईशानवी तोमर और नविका शर्मा इसके पहले भी पेंचक सिलात की राज्य वो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश में राज्यस्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था और नाविका शर्मा ने मंडी में आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग में भी गिल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया था, साथ ही देहरादून में आयोजित हुई राष्ट्रीय पेंचक सिलात चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

वॉरटाईम कॉम्बैट सिस्टम एक मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देने वाली लोकप्रिय अकादमी है जिसमें से हर वर्ष बहुत से बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं और जिला वो प्रदेश के लिए मेडल मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। वॉरटाईम कॉम्बैट सिस्टम के कोच जावेद उल्फ़त ने इन दोनों  खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दीं।