हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ़ लॉ कालाअम्ब में मनाया गया पूर्ण राजत्व दिवस

हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ़ लॉ कालाअम्ब में मनाया गया पूर्ण राजत्व दिवस
अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 जनवरी  : 
हिमाचल कॉलेज ऑफ़ लॉ काला अम्ब में हिमाचल के पूर्ण राजत्व दिवस को बड़े हर्षोलास के साथ मनाया गया जिसमे बच्चों ने भाग लिया। विधि विभाग के प्रधानाचार्य डॉ अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास के बारे में बताया | उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद, पश्चिमी हिमालय के प्रांतों में 30 छोटी रियासतों (सामंती राजकुमारों और ज़ैलदारों सहित) के एकीकरण के परिणामस्वरूप 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य आयुक्त प्रांत का गठन किया गया था। 
संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने बच्चों को बताया की वर्तमान समय में हिमाचल के भारत के उभरते राज्यों उपस्थित होने की जानकारी दी। इस अवसर पर वाईस चेयरमैन विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल भी मौजूद रहे। इसी अवसर पर सहायक प्रोफेसर अंकित ठाकुर ने हिमाचल के सांस्कृतिक विकास के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। साथ ही हिमाचल में रोजगारों के संभावित अवसरों की बात भी की गयी। सहायक प्रोफेसर बिंद्रा ने भी बच्चों को हिमाचल के पर्यटन, कृषि एवं बागवानी विकास के ऊपर प्रकाश डाला और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।