12 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 मार्च को
अक्स न्यूज लाइन सोलन 28 फरवरी :
मैसर्ज़ केयन्स टेकनोलॉजी इंडिया लिमिटिड परवाणू में ऑपरेटर के 05 पद तथा मैसर्ज़ कमला डायल (के.डी.डी.एल. लि.) परवाणू में मेकैनिकल इंजीनियर, ट्रेनी, क्वालिटी इंजीनियर के 07 पदों पर भर्ती के लिए 06 मार्च, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मकैनिकल इंजीनियर व आयु 21 से 31 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेज़ों सहित उप रोज़गार कार्यालय कसौली में 06 मार्च, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में सम्पर्क कर सकते हैं।




