बजट में ग्रामीण महिलाओं के लिए शी मार्ट योजना का स्वागत किया … सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने
अक्स न्यूज लाइन शिमला 01 फरवरी :
राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने बित मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए केन्द्रीय बजट को हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए एक मील पत्थर करार देते हुए कहा की बजट में हिमाचल प्रदेश में पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ पर्वतीय ट्रेल बिकसित करने की योजना से काँगड़ा , चम्बा , कुल्लू , लाहौल स्पीति और किन्नौर जैसे पर्वतीय जिलों में विश्व स्तरीय ट्रैकिंग और लम्बी पर्वतीय यात्रा के लिए विश्व स्तरीय आधुनिक पर्यटन ढांचा विकसित होगा जिससे पर्यटन को नए पंख लगेंगे , नए ट्रैकिंग रूट विकसित होंगे और लम्बी पर्वतीय यात्रा के लिए देशी , विदेशी ज्यादा पर्यटक आकर्षित होंगे जिससे राज्य में रोजगार के नए अबसर पैदा होंगे और राज्य में खुशहाली और आर्थिक प्रगति का नया युग शुरू होगा /
उन्होंने कहा इस इससे राज्य में साल भर पर्यटकों का आना जाना बना रहेगा जिससे से होटल , टैक्सी , ट्रांसपोर्ट तथा सभी सम्बद्ध उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा /
राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने बित मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में ग्रामीण महिलाओं के लिए शी मार्ट ( सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर) योजना का स्वागत किया और कहा की अब प्रदेश कि महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए अलग से प्लेटफार्म मिलेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होने बाले उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी / उन्होंने कहा की इससे काँगड़ा , चम्बा ,कुल्लू और जनजातीय क्षेत्रों में पैदा होने बाले स्थानीय उत्पादों और ऊनी उत्पादों को विशिष्ट मार्किट की सुविधा मिलेगी जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और राष्ट्र के विकास में सक्रिय हिस्सेदारी देंगी /
उन्होंने बजट में किसानो /बागवानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल विकसित करने की घोषणा का स्वागत किया और कहा की हिमाचल जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए यह गेम चेंजर साबित होगा / उन्होंने बताया की इससे अब किसानों को मण्डी के बिचौलियों से पूरी मुक्ति मिलेगी और अपने उत्पादों के लाभदायक मूल्य मिलेंगे /
राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने बजट में राज्य के हर जिले एक गर्ल्स हॉस्टल स्थापित करने की घोषणा का स्वागत किया और कहा की रोजगार , शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय आने बाली लड़कियों को सुरक्षित , आरामदायक और किफायती आबास सुविधा मिलेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियाँ कैरियर की एडवांसमेंट, उच्च शिक्षा के लिए अब बेझिझक शहरों का रुख कर सकेंगी /
उन्होंने पशुपालन क्षेत्र में निजी अस्पतालों , डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा का स्वागत किया और कहा की इससे राज्य के सुदूर , ग्रामीण और जनजाति क्षेत्रों में पशुपालकों को पशुधन की सेहत और स्वास्थ्य की चिंता खत्म हो जाएगी और निजी क्षेत्र में पशु अस्पतालों की स्थापना से पशुओं को क्वालिटी केयर मिल सकेगी /
राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने बजट प्रावधानों के लिए प्रधान मन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यबाद किया और कहा की उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में तैयार किया गया यह बजट हर तरह से ऐतिहासिक है और इस बजट में समाज के हर बर्ग और क्षेत्र के चौतरफा विकास को सुनिश्चित किया गया है जिसके लिए राष्ट्र उनका आभारी है





