नाहन: कोलर में नीजि बस बाइक से टकराई, 3 घायल,चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

नाहन: कोलर में नीजि बस बाइक से टकराई, 3 घायल,चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

नीजि स्कुल बस के मोटर साइकिल से टकराने से बाइक पर सवार 2 लोगों व बस चालक इस हादसे में घायल हो गए। माजरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कोलर में हुए हादसे में Mind Tree School खजुरना नाहन की स्कूल बस नाहन से पांवटा की तरफ जा रही थी। एसपी ने बताया कि कोलर में ड्राईवर ने बस को अचानक पीछे की ओर मोड़ा इसी दौरान  पीछे से एक मोटरसाईकिल जोकि नाहन से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था स्कुल बस की ड्राईवर खिड़की से जा टकराया।

नेगी ने बताया कि यह हादसा बस चालक द्वारा अपनी बस को अचानक व बिना संकेत दिये मोड़ने के कारण हुआ है। 

इस हादसे में मोटर साईकल चालक मोहित शर्मा पुत्र श्री गुणानन्द तथा पीछे बैठा व्यक्ति आर्यन पुत्र श्री राकेश कुमार निवासी बडाबन, जिला सिरमौर घायल होने गए।

उन्होंने बताया कि  बस चालक दिनेश कुमार पुत्र श्री साधूराम निवासी गांव बोहलियों, डा0 शंभूवाला, तह. नाहन को भी इस हादसे में चोटें आई हैं। 

पुलिस थाना माजरा में धारा 281, 125(a) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच जारी है।