नाहन : 20 फरवरी को होगा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
अक्स न्यूज लाइन नाहन, 16 फरवरी :
महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन रचित शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 फरवरी, को खंड विकास अधिकारी नाहन कार्यालय में समाजिक समावेशन पहल परियोजना (RAMP) के अन्तर्गत महिला उद्यमियों और एमएसएमई विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का उदेश्य वित्तीय मार्गदर्शन, योजनाओं के बारे में जागरूकता और प्रमुख विभागों के साथ संवाद के माध्यम से महिला उद्यमियों को सहयोग प्रदान करना है। कार्यशाला में ऋण संबंधी प्रश्न, लाभार्थियों के लिए बैंकिंग सेवाएं, बीमा, निधि प्रबंधन, विपणन और पैकेजिंग से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया जाएगा।





