कांग्रेस पार्टी को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है : खट्टर

कांग्रेस पार्टी को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है : खट्टर

अक्स न्यूज लाइन ऊना --19 जुलाई

भाजपा कार्यसमिति के मुख्यवक्ता केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के संगठन एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल झूठ बोलकर दुष्प्रचार करने का कार्य करती हैं। संविधान बदलने पर कांग्रेस पार्टी ने जम कर झूठ भी बोला और दुष्प्रचार भी किया।  

अग्निवीर योजना को लेकर भी कांग्रेस पार्टी में जमकर दुष्प्रचार किया, वह योजना युवाओं के लिए है, बेरोजगारी हटाने के लिए है, देश भक्ति जगाने के लिए और एक व्यक्ति को प्रशिक्षित बनाने के लिए है। कांग्रेस पर केवल और केवल झूठ बोलना जानती है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में बहुमत में है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने हैं पर यह समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस किस बात से खुश हो रही है।  यूपीए और एनडीए के 10 साल के कार्यकाल की तुलना करे तो सीटों के मामले में भाजपा और एनडीए कांग्रेस से कई ऊपर है। कांग्रेस पोस्ट एलियंस से सरकार बनती है ऐसा कांग्रेस ने पूर्व में भी किया है पर भाजपा प्री एलायंस करती है। भाजपा की सरकार पिछले 10 साल से पोस्ट एलियंस पूर्ण बहुमत में थी और अब भी है। कांग्रेस केवल झूठा प्रचार करती है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है। रेगिस्तान में जिस प्रकार से मृग पानी की छाया के पीछे दौड़ता है उसकी प्रकार से कांग्रेस सत्ता के पीछे दौड़ता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते करते हुए कहा कि लंबे समय बाद कांग्रेस के बालक और कांग्रेस पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा मिला है शायद इसी बात से कांग्रेस पार्टी खुश है। इससे पहले 10 साल तक कांग्रेस पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिला था।

खट्टर ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन करते हुए कहा कि भाजपा निरंतर काम करने वाला राजनीतिक दल है, भाजपा डिजिटल और विजिबल दोनों काम करती है। भाजपा और भाजपा के नेता जो कहते है वह करके दिखाते है और जनता को गुमराह नहीं करती।