कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --20 मार्च  

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली से शिमला पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ एमपी फंड बांटने से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। 
हमारा कार्यकर्ता निराश है और कोई भी कार्यकर्ता सक्रिय नजर नहीं आ रहा।

यदि समय पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाती तो वे फिल्ड में जुट जाते। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वह पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ फिल्ड में उतरेंगे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना होगा।