ओपीएस बहाल करके कर्मचारियों को दिए सबसे बड़ा तोहफा : इंद्र दत्त लखनपाल......... अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने किया विधायक का स्वागत.......

ओपीएस बहाल करके कर्मचारियों को दिए सबसे बड़ा तोहफा : इंद्र दत्त लखनपाल......... अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने किया विधायक का स्वागत.......

अक्स न्यूज लाइन --हमीरपुर  , 25 मई -  2023
 विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करके सरकारी कर्मचारियों को बहुत बड़ी सौगात दी है तथा कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में दी गई सबसे बड़ी गारंटी को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा किया है।
    वीरवार को यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बड़सर इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी सरकारी व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। इन्हीं के माध्यम से सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास में इनका भी बड़ा योगदान रहा है। इंद्र दत्त लखनपाल ने सभी कर्मचारियों से उच्च कर्तव्यनिष्ठा और जनहित एवं प्रदेशहित के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बड़सर इकाई के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलक राज, संगठन के अन्य पदाधिकारियों तथा अन्य कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत किया तथा महासंघ की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। उन्होंने विधायक को क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं की ताजा स्थिति से भी अवगत करवाया।