एन.एच.एम में लगे1700 कर्मचारी नियमितीक रण के इंतजार में, 24 साल से सेवा में

एन.एच.एम में लगे1700 कर्मचारी नियमितीक रण के इंतजार में, 24 साल से सेवा में

नाहन,23 दिसंबर राज्य स्वास्थ्य समिति एन.एच.एमअनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश राज्य कार्यकारिणी का चुनाव हमीरपुर में 25 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।   यह जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी के अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन के  चुनाव 25 दिंसबर को हमीरपुर  में आयोजित होगें। जारी एक बयान में बताया कि पुरानी राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश व कोर कमेटी को चुनाव के निरस्त कर दिया गया है।  नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु नरेद्र भारद्वाज जिला चम्बा को राज्य संयोजकबनाया गया है। शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर मिशन निदेशक एन.एच.एम सुचना दी गई है।
  उन्होंने कहा की राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ का मुख्य उद्देश्य एच.एच.एम. के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को नियमित करवाना है। यह कर्मचारी पिछले 24 वर्षों से स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत लगभग 1700 कर्मचारी अपनी सेवाऐं देते आ रहे हैं। परन्तु आज दिन तक इन कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। जिसको लेकर ये कर्मचारी लामबंद हुए है। उन्होंने कहा कि  सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि सरकार हम कर्मचारियों को शीघ्र ही नियमितीकरण का तोहफ ा देगी।