इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण अग्निकांड, दो मजदूरों की मौत, करोड़ों का प्लास्टिक वेस्ट जल

इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण अग्निकांड, दो मजदूरों की मौत, करोड़ों का प्लास्टिक वेस्ट जल


हिमाचल के चंबा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक वेस्ट में आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, आगजनी में 2 मजदूरों की जलकर मौत होने की आंशका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चंबा के सिंयुता हटली इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक वेस्ट में रात को आग लग गई। 
बताया जा रहा है कि उस समय वहां पर 5 मजदूर सोए हुए थे। आग लगने के बाद 3 मजदूर तो बाहर आ गए, लेकिन 2 अन्य मजदूरों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। यहां पर टनों के हिसाब से प्लास्टिक वेस्ट रखा हुआ है। घटना से करीब 2 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। 
जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपनी गाड़ियों सहित मौके पर आए। लेकिन, आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद कांगड़ा से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह नहीं बुझी है। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। 
हटली इंडस्ट्रियल एरिया मे प्लास्टिक वेस्ट में आग लगने के बाद लापता 2 मजदूरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। लापता मजदूरों की पहचान विवेकानंद महत्व पुत्र विश्वानंद महत्व निवासी बिहार और दूसर मजदूर की पहचान सूरज कुमार निवासी बिहार के रूप मे हुई है। इस आग की घटना से पूरा भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। 
वहीं दिन भर आग रह रह कर सुलग रही है, जिस कारण लापता मजदूरों को ढूंढने मे दिक्कत पेश आ रही है। JCB की सहायता से भवन के अंदर जाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है ताकि भवन के अंदर पहुंचकर लापता मजदूरों के बारे मे कोई सुराग मिल सके। 
चम्बा के हटली पंचायत के इंडस्ट्रियल एरिया में ई वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री मे देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से 2 मजदूरों की दुखद मौत की सूचना से आहत हूं। 
हम सब भगवान से प्रार्थना करते है कि वह मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे व परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। इस दुखद घटना के लिए स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने व जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।