नाहन: आल्टो गहरी खाई में गिरी, 2 युवक हादसे में बचे बाल बाल, एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 जून :
शिलाई ब्लॉक में एक आल्टो कार चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में चालक व एक अन्य युवक बाल बाल बचे। इस घटना में दोनों घायल हो गए।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मिली रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन संजय कुमार पुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी गांव बडियार डाकघर काण्डो भटनोल तहसील शिलाई व शरवण कुमार पुत्र बलदेव सिंह, आल्टो न0 UK07V-6710 से अपने गांव बडियार से शरली जा रहे थे।
एसपी ने बताया कि कि कार को शरवण कुमार चला रहा था। इसी दौरान गाँव पभार के पास चालक ने कार से नियत्रंण खो दिया और कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए।
एसपी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 281, 125(a) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत करके अन्वेषण जारी है।









