शिमलाः आरआईएमसी देहरादून के छात्रों ने 133 इको टास्क फोर्स का दौरा किया..
छात्रों को वनीकरण प्रयासों और पर्यावरण जागरूकता अभियानों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने इकाई की पौधशालाओं का भ्रमण किया और राज्यभर में चल रही गतिविधियों पर एक प्रस्तुति भी देखी।
इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा स्मृति स्वरूप पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। इस संवाद ने छात्रों को इको टास्क फोर्स के पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान की गहन एवं व्यापक समझ प्रदान की।








